लाइव न्यूज़ :

सरकार ने कुछ उद्योगों, परियोजनाओं को अस्थायी आधार पर तरल ऑक्सीजन की आपूर्ति की अनुमति दी

By भाषा | Updated: June 1, 2021 11:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी के साथ सरकार ने ऑक्सीजन बनाने वाली इकाइयों को अस्थायी आधार पर एमएसएमई, खाद्य प्रसंस्करण जैसे कुछ उद्योगों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने की अनुमति दी है।

हालांकि, यह आपूर्ति राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मांगों के अनुसार अस्पतालों और अन्य चिकित्सा जरूरतों के लिए तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के बाद ही की जा सकेगी।

इसके अलावा दवा कंपनियों, पीएसए संयंत्र, और रक्षा बलों को ऑक्सीजन आपूर्ति में तरजीह दी जाएगी।

केंद्र सरकार ने कोविड-19 संक्रमण में तेजी से बढ़ोतरी के बीच अप्रैल में नौ उद्योगों को छोड़कर औद्योगिक उद्देश्यों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा दिया था।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने छूट प्राप्त उद्योगों के अलावा अन्य उद्योगों को ऑक्सीजन की आपूर्ति फिर से शुरू करने के लिए गृह मंत्रालय के पास प्रस्ताव भेजा है।

विभाग ने फर्नेस, रिफाइनरी, इस्पात, एल्युमीनियम, तांबा प्रसंस्करण संयंत्र के लिए आपूर्ति मांगी है। इसके अलावा बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, एमएसएमई और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को भी ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए कहा गया है।

गृह मंत्रालय के एक कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है कि डीपीआईआईटी इन उद्योगों और परियोजनाओं को अस्थायी आधार पर तरल ऑक्सीजन के उपयोग की अनुमति दे सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब