लाइव न्यूज़ :

सरकार टाटा कम्युनिकेशंस में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगी

By भाषा | Updated: March 12, 2021 23:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च सरकार टाटा कम्युनिकंशस (पुराना नाम विदेश संचार निगम लिमिटेड) में अपनी कुल बची हिस्सेदारी का एक हिस्सा बिक्री पेशकश के जरिये खुले बाजार में बेचेगी। सरकार के बाकी शेयर टाटा संस की निवेश इकाई पेनाटोन फिनवेस्ट लिमिटेड को बेचे जाएंगे। कंपनी ने एक बाजार सूचना में इसकी जानकारी दी है।

वर्तमान में टाटा कम्युनिकेशंस में सरकार की 26.12 प्रतिशत , पेनाटोन फिनवेस्ट लिमिटेड की 34.8 प्रतिशत और टाटा संस की 14.07 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड (टीसीएल) ने शुक्रवार को नियामकीय सूचना में कहा , ‘‘टाटा कम्युनिकंशंस लिमिटेड ने आज (शुक्रवार) भारत के राष्ट्रपति, पेनाटोन फिनवेस्ट लिमिटेड, टाटा संस प्रा. लि. और कंपनी के बीच भारत सरकार द्वारा पूरी शेयरधारिता बेचने के लिये एक संशोधन समझौता किया है।’’

सरकार के टीसीएल में 7 करोड़ 44 लाख 46 हजार 885 शेयर हैं। इस शेयर के आखिरी बंद भाव के 1,289.75 के हिसाब से सरकार की हिस्सेदारी 9,601 करोड़ रुपये की बनती है। ‘‘ सरकार पहले अपने 4 करोड़ 59 लाख 46 हजार 885 शेयर, यानी 16.12 प्रतिशत हिस्सेदारी स्टॉक एक्सचेंज में खुली पेशकश के जरिये बेचेगी।’’

शेयर बाजार को भेजी सूचना में आगे कहा गया है, ‘‘इसके तुरंत बाद सरकार अपनी शेष हिस्सेदारी पेनाटोन को बेचेगी।’’ इसके लिये बिक्री मूल्य तय व्यवस्था के अंतर्गत निकाला जायेगा।

कंपनी ने सूचना में कहा है कि इस सौदे के पूरा होने पर सरकार की टाटा कम्युनिकेशंस में कोई हिस्सेदारी नहीं बचेगी।

सरकार ने 1986 में स्थापित विदेश संचार निगम लिमिटेड (वीएसएनएल) में 2002 में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी को प्रबंधन नियंत्रण के साथ पेनाटोन फिनवेस्ट लिमिटेड को बेचा था। इसके बाद इस कंपनी का नाम बदलकर टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब