लाइव न्यूज़ :

सहकारी समितियों का राष्ट्रीय आंकड़ा तैयार करेगी सरकारः सचिव

By भाषा | Updated: December 23, 2021 16:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर केंद्र ने सहकारी समितियों के बारे में प्रस्तावित राष्ट्रीय नीति के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सहकारी समितियों का एक राष्ट्रीय आंकड़ा तैयार करने का फैसला किया है।

सहकारिता मंत्रालय के सचिव डी के सिंह ने बृहस्पतिवार को पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि सहकारी समितियों के कामकाज और उनकी क्षेत्रवार मौजूदगी के बारे में सरकार के पास वैज्ञानिक आंकड़े नहीं हैं। इसी कमी को दूर करने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय आंकड़ा बनाने का फैसला किया है।

सिंह ने कहा कि फिलहाल सहकारी समितियों से संबंधित आंकड़ों का संकलन भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (एनसीयूआई) करता है लेकिन सहकारिता मंत्रालय के पास अपना आंकड़ा नहीं है।

एनसीयूआई की तरफ से प्रकाशित आंकड़ों के मुताबिक देश भर में करीब 8.6 लाख सहकारी समितियां हैं जिनमें से करीब 63,000 सक्रिय बुनियादी कृषि सहकारी समितियां (पीएसी) हैं।

सहकारिता सचिव ने कहा कि सरकारी कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सहकारी समितियों के बारे में वैज्ञानिक आंकड़ा होना जरूरी है। उन्होंने कहा, "ऐसी स्थिति में हमने राज्य सरकारों एवं सहकारी संघों के साथ विचार-विमर्श के बाद सहकारी समितियों का राष्ट्रीय आंकड़ा तैयार करने का फैसला किया है।"

सहकारिता सचिव ने इससे पहले एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारी समितियों के लिए बेहतर राष्ट्रीय नीति बनाने के लिए राष्ट्रीय आंकड़ा होना अहम है। उन्होंने कहा, "इस आंकड़े को दुरूस्त करना होगा और हमें उम्मीद है कि यह काम एक साल में हो जाएगा।"

सिंह ने कहा कि सहकारी समितियों के लिए राष्ट्रीय नीति तैयार करने के लिए परामर्श की प्रक्रिया जारी है और विभिन्न हितधारकों से राय मांगी गई है। सहकारी समितियों को कारोबारी इकाइयां बनाने के बारे में आईआईटी, आईआईएम से सुझाव भी मांगे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक? हिल्टन होटल में गूंजी गोलियों की आवाज, ट्रंप और फर्स्ट लेडी को छोड़ना पड़ा डिनर

क्रिकेट986 रन, 17 विकेट, 77.2 ओवर, 96 चौके और 58 छक्के?, दिल्ली से लेकर जयपुर तक रनों की बारिश, वैभव सूर्यवंशी और केएल राहुल शतक फीके पड़े?

पूजा पाठPanchang 26 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 26 April 2026: आज मिथुन राशि के लिए व्यापार में धनलाभ के योग, जानें सभी राशियों का भविष्य

क्रिकेटRR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया, सूर्यवंशी के शतक पर भारी ईशान किशन की पारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन