लाइव न्यूज़ :

सरकार 98,000 कृषि सहकारिताओं को डिजिटल बनाएगी : सचिव

By भाषा | Updated: September 25, 2021 13:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर सरकार डिजिटल ऋण के लिए 98,000 प्राथमिक कृषि सहकारिताओं (पीसीए) के डिजिटलीकरण और आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

सहकारिता मंत्रालय में सचिव देवेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को यहां पहले ‘सहकारिता सम्मेलन’ या राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। आम बजट-2021 में सरकार ने सहकारिता मंत्रालय के गठन की घोषणा की थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सिंह ने कहा कि सरकार सहकारिता आंदोलन को लोकप्रिय बनाने के लिए कदम उठाएगी। सहकारी समितियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए गुणवत्ता वाले उत्पादों का विनिर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता सहकारिताओं में कारोबार सुगमता है। सचिव ने कहा कि सहकारी क्षेत्र के श्रमबल को पेशेवर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सिंह ने सहकारी आंदोलन को मजबूत बनाने तथा लक्ष्यों को पाने के लिए सहकारी निकायों इफको और कृभको के योगदान की सराहना की।

इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सहकारिता सम्मेलन का आयोजन इफको, भारतीय राष्ट्रीय सहकारी महासंघ, अमूल, सहकार भारती, नाफेड और कृभको द्वारा किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब