लाइव न्यूज़ :

सेल की 10 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बृहस्पतिवार से खुलेगी बिक्री पेशकश

By भाषा | Updated: January 13, 2021 21:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी सरकार ने बुधवार को कहा कि वह सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात निर्माता कंपनी सेल में 10 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी बेचने जा रही है। इसके लिये शेयर बाजार में बिक्री की पेशकश (ओएफएस) बृहस्पतिवार को खुलेगी।

निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने ट्वीट किया, ‘‘गैर खुदरा निवेशकों के लिये सेल की बिक्री पेशकश बृहस्पतिवार (14 जनवरी) को खुलेगी। खुदरा निवेशकों के लिये यह 15 जनवरी को खुलेगी। सरकार 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी तथा पांच प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने का विकल्प खुला रहेगा।’’

अभी सेल में सरकार की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सरकार ने दिसंबर 2014 में सेल की पांच प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री की थी।

सेल की बिक्री पेशकश के लिये आधार दर 64 रुपये प्रति शेयर तय की गयी है। इससे सरकार को 2,664 करोड़ रुपये की पूंजी जुटने की उम्मीद है।

इससे सरकार को चालू वित्त वर्ष में 2.1 लाख करोड़ रुपये के विनिवेश के लक्ष्य की दूरी कम करने में कुछ मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब