लाइव न्यूज़ :

गांवों में महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के लिए ई-वाणिज्य मंच विकसित करेगी सरकार : मोदी

By भाषा | Updated: August 15, 2021 09:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि सरकार गांवों में महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के बनाये उत्पादों के लिए एक ई-वाणिज्य मंच विकसित करेगी।

राष्ट्र को 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सरकार ने उन जिलों की आकांक्षाओं को भी जागृत किया है, जिनके बारे में माना जाता था कि वे विकास यात्रा में पीछे रह गए थे।

उन्होंने कहा, “हम 110 आकांक्षी जिलों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पोषण को बढ़ावा दे रहे हैं जो विकास के लिहाज से पीछे छूट गए थे। इनमें से कई जिले आदिवासी इलाकों में हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “हम इन जिलोंको भारत के सभी अन्य जिलों के स्तर पर लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।”

महिला स्वयं सहायता समूहों की सराहना करते हुए मोदी ने कहा कि गांवों में आठ करोड़ से ज्यादा ग्रामीण महिलाएं इन समूहों से जुड़ी हुई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ये महिलाएं विभिन्न उत्पादन बनाती हैं और अब सरकार उनके उत्पादों के लिए ई-वाणिज्य मंच तैयार करेगी ताकि वे देश-विदेश के बड़े बाजारों में पहुंच सकें।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, गांव तेजी से बदले हैं और उन्हें सड़क और बिजली जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल संपर्क के बारे में मोदी ने कहा कि अब गांव ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। इंटरनेट गांव-गांव पहुंच रहा है और ग्रामीण इलाकों में भी डिजिटल उद्यमी तैयार किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब