लाइव न्यूज़ :

स्टार्ट-अप के साथ सरकार पूरी ताकत के साथ खड़ी है: मोदी

By भाषा | Updated: August 15, 2021 09:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देश में तेजी से बढ़ रहे स्टार्ट अप का जिक्र करते हुये कहा कि ये स्टार्ट अप दुनिया में छा जाने का सपना लेकर आगे बढ़ रहे हैं और सरकार पूरी ताकत के साथ उनकी मदद के लिये खड़ी है।

देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि देश में तेजी से नये स्टार्टअप बन रहे हैं। ‘‘इन स्टार्ट अप के लिये कर छूट का मामला हो, नियमों को सरल बनाना हो या आगे बढ़ाने में मदद देना हो सरकार पूरी ताकत के साथ उनकी मदद के लिये खड़ी है।’’

उन्होंने कहा कि ये स्टार्ट अप बड़ी सफलता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। कल के ये स्टार्ट अप आज के यूनिकार्न बन रहे हैं। ‘‘ये स्टार्ट अप दुनिया में छा जाने का सपना लेकर चल रहे हैं। इन्हें सवेश्रेष्ठ बनना है, तेजी से काम करना है रुकना नहीं है।’’

यूनिकार्न स्टार्टअप उन्हें कहा जाता है जिनका मूल्यांकन एक अरब डॉलर से अधिक है।

मोदी ने देश के उद्योगों से ‘‘वैश्विक स्तरीय विनिर्माण’’ का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने भारतीय उत्पादों को विश्वस्तरीय गुणवत्ता वाला बनाने पर जोर देते हुये कहा, ‘‘जो उत्पाद हम बाहर भेजते हैं वह केवल किसी एक कंपनी का उत्पाद नहीं होता है बल्कि वह उत्पाद भारत की पहचान होता है। उस उत्पाद से भारत की प्रतिष्ठा जुड़ी होती। इसलिये भारत में निर्मित उत्पाद - बेहतर होने चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब