लाइव न्यूज़ :

सरकार ने स्वर्ण बॉन्ड योजना से 31,290 करोड़ रुपये जुटाए: वित्त मंत्री

By भाषा | Updated: August 9, 2021 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त सरकार ने वर्ष 2015 में सरकारी स्वर्ण बॉन्ड (एसजीबी) की शुरुआत के बाद से इस योजना से 31,290 करोड़ रुपये एकत्र किए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद को यह जानकारी दी।

सीतारमण ने लोकसभा में एक जवाब में कहा कि वैकल्पिक वित्तीय संपत्ति विकसित करने और भौतिक सोने की खरीद या उसे रखने के विकल्प के रूप में, भारत सरकार द्वारा पांच नवंबर, 2015 को एसजीबी योजना को अधिसूचित किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘एसजीबी योजना पर जनता की प्रतिक्रिया आने के परिणामस्वरूप वर्ष 2015-16 से 31,290 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ है।’’

योजना की विशेषताओं के बारे में वित्तमंत्री ने कहा कि ये बांड भारतीय रुपये के भुगतान पर जारी किए जाते हैं और सोने पर ग्राम में अंकित होते हैं।

बांड रिजर्वबैंक द्वारा भारत सरकार की ओर से जारी किए जाते हैं, और इसकी एक सरकारी गारंटी होती है।

उसने आगे कहा, ‘‘इन बांडों पर देय ब्याज अर्ध-वार्षिक है और 2.5 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से है। बांड पर ब्याज आयकर अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कर योग्य है। एसजीबी के भुनाने पर उत्पन्न होने वाला पूंजीगत लाभ कर से किसी भी व्यक्ति को छूट दी गई है।’’

इस बीच, सरकारी स्वर्ण बॉन्ड योजना 2021-22 - श्रृंखला पांच - सोमवार से 13 अगस्त तक के लिये खोली गयी है। निपटान तिथि 17 अगस्त, 2021 है।

आवेदन अवधि के दौरान बांड का निर्गम मूल्य 4,790 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है।

एक अन्य सवाल के जवाब में, सीतारमण ने कहा कि वर्ष 2020-21 के दौरान सरकार का कुल कर्ज का बोझ 1,19,53,758 करोड़ रुपये (अस्थायी) या जीडीपी का 60.5 प्रतिशत (1,97,45,670 करोड़ रुपये) था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब