लाइव न्यूज़ :

सरकार ने 1.08 लाख करोड़ रुपये के धान की खरीद की

By भाषा | Updated: January 21, 2021 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर किसानों के विरोध प्रदर्शनों के बीच सरकार ने चालू खरीफ विपणन सत्र में अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 1.08 लाख करोड़ रुपये के धान की खरीद की है।

खरीफ विपणन सत्र अक्टूबर से शुरु होता है।

खाद्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) 2020-21 में, सरकार एमएसपी योजनाओं के अनुसार किसानों से एमएसपी पर खरीफ 2020-21 फसलों की खरीद जारी रखे है।’’

भारतीय खाद्य निगम और अन्य राज्य एजेंसियों ने 20 जनवरी तक 575.36 लाख टन धान की खरीद की है, जो पिछले विपणन वर्ष की इसी अवधि के 466.22 लाख टन धान की खरीद से 23.41 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

बयान में कहा गया है, ‘‘लगभग 82.08 लाख किसानों को पहले ही एमएसपी मूल्य 1,08,629.27 करोड़ के साथ केएमएस खरीद कार्यों से लाभान्वित हो चुके है।’’

धान की अब तक 575.36 लाख टन की कुल खरीद में से पंजाब ने अकेले 202.77 लाख टन का योगदान किया है।

हजारों किसान, मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से, राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न सीमाओं पर, तीन नए कृषि कानूनों को रद्द करने और एमएसपी के लिए एक कानूनी गारंटी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें