लाइव न्यूज़ :

किसानों से 210.49 लाख टन से अधिक धान की सरकारी खरीद

By भाषा | Updated: November 2, 2020 23:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर केन्द्र सरकार ने खरीफ विपणन सत्र 2020-21 के दौरान एक नवंबर तक धान उत्पादक राज्यों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 210.49 लाख टन से अधिक धान की खरीद की है।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, केरल और गुजरात में धान की बम्पर खरीद जारी है जिन राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के किसानों से 210.49 लाख टन से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है, जबकि इसी अवधि के दौरान पिछले वर्ष केवल 175.48 लाख टन धान की खरीद हुई थी। इस वर्ष अब तक हुई धान की खरीद में, पिछले वर्ष से 19.95 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

धान की कुल 210.49 लाख टन धान की कुल खरीद में से अकेले पंजाब की हिस्सेदारी 148.07 लाख टन है, जो कि कुल खरीद का 70.34 प्रतिशत हिस्सा है।

धान खरीद से लगभग 17.74 लाख किसानों को सरकार की वर्तमान एमएसपी योजनाओं का लाभ मिला है। मौजूदा खरीफ विपणन सत्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य के अनुसार 39,740.54 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है।

इसके अलावा, प्रदेशों से मिले प्रस्ताव के आधार पर तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और आंध्र प्रदेश राज्यों से खरीफ विपणन सत्र 2020 के लिए मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत 45.10 लाख टन दलहन और तिलहन की खरीद को भी मंजूरी प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल राज्यों से 1.23 लाख टन नारियल गरी (बारहमासी फसल) की खरीद के लिए भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब