लाइव न्यूज़ :

खाद्य तेलों के दाम पर करीबी नजर रखे हुये है सरकार

By भाषा | Updated: September 9, 2021 23:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर सरकार खाद्य तेलों की दैनिक कीमतों और इसके आयात पर ‘करीबी निगाह’ रखे हुये है ताकि खाद्य तेलों की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए उचित उपाय किया जा सके। एक सरकारी बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

घरेलू बाजार में खाद्यतेल की कीमतें उच्च स्तर पर चल रही हैं। केंद्र सरकार ने खुदरा कीमतों को कम करने के लिए पाम तेल सहित कच्चे और रिफाइंड खाद्य तेलों पर आयात शुल्क पहले ही कम कर दिया है।

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा, ‘‘खाद्य तेलों के उत्पादन, आयात और कीमतों पर दैनिक हिसाब से कड़ी नजर रखी जाती है ताकि खाद्य तेल की कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए उचित उपाय किए जा सकें।’’

खाद्य सचिव की अध्यक्षता में कृषि-जिंसों पर एक अंतर-मंत्रालयी समिति भी किसान, उद्योग और उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए खाद्य तेल सहित कृषि वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता की बारीकी से निगरानी करने के लिए मौजूद है।

बयान में कहा गया है कि समिति साप्ताहिक आधार पर कीमतों की स्थिति की समीक्षा करती है, घरेलू उत्पादन, मांग, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कीमतों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की मात्रा के आधार पर खाद्य तेलों और अन्य खाद्य पदार्थों के संबंध में प्रासंगिक उपायों पर विचार करती है।

उद्योग निकाय सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) के अनुसार, नवंबर 2020 से जुलाई 2021 के दौरान वनस्पति तेलों (खाद्य और अखाद्य तेल) का कुल आयात दो प्रतिशत घटकर 96,54,636 टन रह गया, जबकि पिछले तेल वर्ष (नवंबर-अक्टूबर) की समान अवधि में यह आयात 98,25,433 टन का हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...