लाइव न्यूज़ :

सरकार बुनियादी ढांचा विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है: गडकरी

By भाषा | Updated: May 1, 2021 18:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार बुनियादी ढांचे के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और अगले दो साल में 15 लाख करोड़ रुपये के सड़क निर्माण का लक्ष्य रखा है।

गडकरी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय चालू वित्त वर्ष में 40 किलोमीटर प्रतिदिन के निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त करेगा।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा, ‘‘सरकार बुनियादी ढांचे के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और अगले दो वर्षों में 15 लाख करोड़ रुपये के सड़क निर्माण का लक्ष्य रखा है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार सड़क क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति दे रही है।

मंत्री ने कहा कि भारत में, वर्ष 2019-25 के लिए नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन (एनआईपी) जैसी परियोजना अपनी तरह की पहली परियोजना है और सरकार अपने नागरिकों को विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा प्रदान करने और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि एनआईपी के तहत, वर्ष 2025 तक 111 लाख करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ 7,300 से अधिक परियोजनाएं कार्यान्वित की जानी हैं।

गडकरी ने कहा कि एनआईपी का उद्देश्य परियोजना की तैयारी में सुधार करना है, और राजमार्ग, रेलवे, बंदरगाहों, हवाई अड्डों, गतिशीलता, ऊर्जा तथा कृषि एवं ग्रामीण उद्योग जैसे बुनियादी ढांचे में निवेश को आकर्षित करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग