लाइव न्यूज़ :

सरकार को पांच केंद्रीय लोक उपक्रमों से 413 करोड़ रुपये लाभांश मिले

By भाषा | Updated: October 28, 2021 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर सरकार को एनएलसी और नालको समेत पांच केंद्रीय लोक उपक्रमों से लाभांश के रूप में 413 करोड़ रुपये मिले हैं।

निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘सरकार को एंट्रिक्स कॉरपोरेशन और एनएलसी से लाभांश किस्त के रूप में क्रमश: 78 करोड़ रुपये और 165 करोड़ रुपये मिले हैं।’’

इसके अलावा एनबीसीसी, कोचीन शिपयार्ड लि. और नालको ने लाभांश किस्त के रूप में क्रमश: 52 करोड़ रुपये, 24 करोड़ रुपये और 94 करोड़ रुपये दिये।

दीपम की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार चालू वित्त वर्ष में अबतक सरकार को केंद्रीय लोक उपक्रमों से लाभांश के रूप में 15,651 करोड़ रुपये मिले हैं।

इसके अलावा, केंद्रीय लोक उपक्रमों में अल्पांश हिस्सेदारी बिक्री के जरिये करीब 9,330 करोड़ रुपये जुटाये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब