लाइव न्यूज़ :

सरकार ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए आवंटन दोगुना कर 15,700 करोड़ रुपये किया

By भाषा | Updated: February 1, 2021 19:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी सरकार ने अगले वित्त वर्ष में सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) के लिए आवंटन दोगुना कर 15,700 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव किया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 का बजट पेश करते हुए यह घोषणा की।

सीतारमण ने कहा, ‘‘हमने एमएसएमई क्षेत्र को समर्थन के लिए कई कदम उठाए हैं। इस बजट में हमने क्षेत्र के लिए 15,700 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया है। यह चालू वित्त वर्ष के बजट अनुमान से दोगुना है।’’

वित्त वर्ष 2020-21 के बजट में वित्त मंत्री ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए 7,572.20 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। हालांकि, इसका संशोधित अनुमान 5,664.22 करोड़ रुपये ही है।

बजट दस्तावजों के विश्लेषण से पता चलता है कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) तथा अन्य ऋण समर्थन योजनाओं के लिए आवंटन उल्लेखनीय रूप से बढ़ाकर 12,499.70 करोड़ रुपये कर दिया गया है। चालू वित्त वर्ष के लिए इसका बजट अनुमान 2,800 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम