लाइव न्यूज़ :

RBI द्वारा विनियमित क्रिप्टोकरेंसी को पेश करने की कोई योजना नहीं, वित्त राज्यमंत्री ने दी जानकारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 15, 2022 16:25 IST

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विनियमित क्रिप्टोकरेंसी पेश करने की कोई योजना नहीं है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को यह सपष्ट किया।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने मंगलवार को ये स्पष्ट किया कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विनियमित क्रिप्टोकरेंसी पेश करने की कोई योजना नहीं है।वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि इस समय देश में क्रिप्टोकरेंसी अनियमित है और आरबीआई क्रिप्टोकरेंसी जारी नहीं करता है। 

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने मंगलवार को ये स्पष्ट किया कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विनियमित क्रिप्टोकरेंसी पेश करने की कोई योजना नहीं है। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि इस समय देश में क्रिप्टोकरेंसी अनियमित है और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) क्रिप्टोकरेंसी जारी नहीं करता है। 

बता दें कि क्रिप्टोकरेंसी के भ्रामक और गैर पारदर्शी विज्ञापनों और रेग्युलेटरी अथॉरिटी बनाने को लेकर लोकसभा सांसद रतनलाल कटारिया ने सवाल पूछा था। इसके जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा था कि सरकार और आरबीआई क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेड करने वाले निवेशकों व उपभोक्ताओं को समय-समय पर आर्थिक नुकसानों के साथ जोखिमों को लेकर सावधान करती रही है। इसके साथ ही क्रिप्टोकरेंसी को लेकर रेग्यलेटरी अथॉरिटी बनाने की संभावना को उन्होंने खारिज कर दिया। 

इसके अलावा वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा था कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने साइबर अपराधियों द्वारा क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल का मुद्दा उठाया है और धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत ईडी जिन मामलों की जांच कर रहा है उनमें पता चलता है कि आरोपियों ने वर्चुअल मुद्रा के माध्यम से काले धन को सफेद बनाने का काम किया। 

उन्होंने कहा था, "प्रवर्तन निदेशालय पीएमएलए, 2002 के तहत सात मामलों में जांच कर रहा है जिनमें धन शोधन के लिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल किया गया है।" मंत्री ने कहा कि ईडी ने इन मामलों में पीएमएलए के तहत 135 करोड़ रुपये की राशि जब्त की है। इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों की पहचान के सवाल पर चौधरी ने कहा कि अभी तक ईडी द्वारा कराई गयी जांच से खुलासा हुआ है कि कुछ विदेशी नागरिकों और उनके भारतीय सहयोगियों ने कुछ मुद्रा विनिमय प्लेटफॉर्म पर क्रिप्टोकरेंसी खातों के जरिये धन शोधन किया।

टॅग्स :क्रिप्टो करंसीReserve Bank of Indiaभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)राज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम