लाइव न्यूज़ :

सरकार ने साफ किया, स्टारलिंक लाइसेंसधारी नहीं, लोगों को सेवा लेने से मना किया

By भाषा | Updated: November 26, 2021 23:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर सरकार ने शुक्रवार को कहा कि स्टारलिंक इंटरनेट सर्विसेज के पास भारत में उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवाएं देने का लाइसेंस नहीं है और लोगों को विज्ञापनों में दिखायी जा रही इलोन मस्क की कंपनी की सेवाओं की सदस्यता लेने को लेकर आगाह किया।

दूरसंचार विभाग ने स्टारलिंक को उपग्रह आधारित संचार सेवाओं की पेशकश के लिए नियामक ढांचे का पालन करने और भारत में उपग्रह इंटरनेट सेवाओं की बुकिंग या सेवाएं प्रदान करने पर "तत्काल प्रभाव से" रोक लगाने को कहा।

विभाग ने एक बयान में कहा कि यह पता चला है कि स्टारलिंक ने भारत में उपग्रह आधारित स्टारलिंक इंटरनेट सेवाओं की पूर्व बिक्री/बुकिंग शुरू कर दी है।

विभाग ने कहा कि स्टारलिंक की वेबसाइट से भी यही स्पष्ट होता है। वेबसाइट के जरिए, भारत में उपयोगकर्ता, कंपनी की उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवाएं बुक कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?