लाइव न्यूज़ :

वोडाफोन मामले में अपील से पहले केयर्न मध्यस्थता प्रकरण में फैसले का इंतजार कर रही है सरकार

By भाषा | Updated: November 23, 2020 19:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर सरकार कर मामले में वोडाफोन समूह के पक्ष में आए फैसले को चुनौती देने से पहले ब्रिटेन की केयर्न एनर्जी पीएलसी के मध्यस्थता मामले में फैसले का इंतजार कर रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

केयर्न एनर्जी ने सरकार द्वारा उसके खिलाफ पिछली तारीख से 10,247 करोड़ रुपये की कर मांग को अंतराष्ट्रीय मध्यस्थता न्यायाधिकरण में चुनौती दी है। इस मामले में अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता न्यायाधिकरण का फैसला अगले कुछ दिन में आ सकता है।

यदि पंचाट का फैसला भारत के खिलाफ आता है, तो सरकार को ब्रिटेन की कंपनी को 7,600 करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ सकता है। ऐसे में सरकार को केयर्न को रोके गए लाभांश और कर रिफंड के अलावा कंपनी के बेचे गए शेयरों के लिए भुगतान करना होगा।

वोडाफोन के बहुचर्चित कर मध्यस्थता मामले में फैसला सरकार के खिलाफ गया है। वहीं केयर्न मामले में यदि फैसला सरकार के पक्ष में आता है, तो किसी तरह का मौद्रिक मुआवजा देने की जरूरत नहीं होगी। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि यदि मध्यस्थता समिति केयर्न के खिलाफ सरकार की कर मांग को सही ठहराती है, तो उसके लिए वोडाफोन के फैसले को चुनौती देने को लेकर कुछ बाध्यता रहेंगी। लेकिन यदि केयर्न मध्यस्थता फैसला खिलाफ जाता है, तो सरकार निश्चित रूप से इसे चुनौती देगी।

ऐसे में सरकार को वोडाफोन मामले को भी चुनौती देनी होगी। ऐसा नहीं हो सकता कि सरकार इस खिलाफ फैसले को चुनौती दे और दूसरे में ऐसा नहीं करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी