लाइव न्यूज़ :

सरकार ने अब तक 792 निजी खाद्य प्रसंस्करण परियोजनाओं को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: July 23, 2021 16:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जुलाई निजी क्षेत्र द्वारा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने की 818 में से 792 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसके लिए अब तक 5,792 करोड़ रुपये का सहायता अनुदान स्वीकृत किया गया है। सरकार ने शुक्रवार को संसद को यह जानकारी दी।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा, ‘‘सरकार कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में मूल्यवर्धन को बढ़ावा देने और अपव्यय को कम करने के लिए देश के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निजी क्षेत्र के निवेश को लगातार प्रोत्साहन और सहायता दे रही है।’’ .

मंत्री ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी कहा कि सरकार ने हाल ही में इस क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी को और बढ़ाने के लिए तीन प्रमुख पहल की हैं।

मंत्री ने कहा कि इसके अलावा, सरकार, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वर्ष 2016-17 से ज्यादातर निजी क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से एक केंद्रीय योजना प्रधान मंत्री किसान संपदा योजना (पीएमकेएसवाई) लागू कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल