लाइव न्यूज़ :

सरकार ने रेमडेसिविर का उत्पादन बढ़ाकर प्रतिमाह करीब 78 लाख शीशियां करने को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: April 14, 2021 22:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल सरकार ने बुधवार को कहा कि उसने रेमडेसिविर की विनिर्माण क्षमता बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इसके तहत उत्पादन प्रति माह लगभग 78 लाख शीशी तक बढ़ायी जायेगी।

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने एक बयान में कहा, रेमडेसिविर के सात निर्माताओं की वर्तमान कुल स्थापित क्षमता 38.80 लाख शीशी प्रतिमाह की है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘छह विनिर्माताओं को 10 लाख शीशी प्रति माह की उत्पादन क्षमता वाले सात अतिरिक्त साइटों के लिए त्वरित मार्ग से स्वीकृति दी गई है। 30 लाख शीशी प्रति माह का उत्पादन भी शुरु होने वाला है। इससे विनिर्माण की उत्पादन क्षमता लगभग 78 लाख शीशी प्रति माह हो जाएगी।’’

बयान में कहा गया है कि रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रेमडेसिविर की उपलब्धता के मुद्दे की समीक्षा सभी विनिर्माताओं एवं अन्य अंशधारकों के साथ हुई बैठक में की। बैठक में रेमडेसिविर का उत्पादन व आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने के बारे में फैसले लिए गए।

मंत्रालय ने कहा कि अतिरिक्त उपाय के रूप में, विदेश व्यापार महानिदेशालय ने रेमडेसिविर, मुख्य रसायन (एपीआई) और फार्मूलेशन को 11 अप्रैल, 2021 से निर्यात प्रतिबंध के तहत रखा है ताकि घरेलू बाजार में रेमडेसिविर की आपूर्ति को बढ़ाया जा सके।

बयान में कहा गया है कि निर्यात उन्मुख इकाइयां (ईओयू) / विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) इकाइयों को घरेलू बाजार में आपूर्ति करने में सक्षम किया जा रहा है।

मंत्रालय के अनुसार रेमडेसिविर बनाने वाली कंपनियों ने स्वेच्छा से इस सप्ताह के अंत तक इसकी कीमत घटाकर 3,500 रुपये प्रति शीशी से कम करने की बात कही है।

बयान में यह भी कहा गया है कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) दवा की उपलब्धता पर निरंतर नजर रख रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब