लाइव न्यूज़ :

सरकार ने अतुल भट्ट को आरआईएनएल का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

By भाषा | Updated: September 2, 2021 23:49 IST

Open in App

सरकार ने अतुल भट्ट को सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी राष्ट्रीय इस्पात निगम लि. (आरआईएनएल) का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। भट्ट इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र की सलाहकार कंपनी मेकॉन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक थे। इस्पात मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘माननीय राष्ट्रपति ने मैकॉन के सीएमडी अतुल भट्ट को आरआईएनएल का सीएमडी नियुक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। उनकी नियुक्ति उनके पदभार संभालने की तारीख से उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख 30 नवंबर, 2024 या फिर या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तय की गई है।’’ इससे पहले 25 जून को लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने आरआईएनएल के सीएमडी पद के लिए भट्ट के नाम की सिफारिश की थी। आरआईएनएल आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थित एक विशेष इस्पात बनाने वाली कंपनी है। कंपनी बिना किसी निजी लौह अयस्क खदानों के राज्य में 73 लाख टन स्टील संयंत्र की मालिक है और उसका संचालन करती है। सरकार पहले ही इस संयंत्र को रणनीतिक विनिवेश की केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों की सूची में शामिल कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?