लाइव न्यूज़ :

एच1बी वीजा धारकों के जीवनसाथियों को काम की मंजूरी दिलाने से जुड़े प्रयासों का नेतृत्व कर रहा है गूगल

By भाषा | Updated: May 15, 2021 14:07 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 मई गूगल एच1बी वीजा धारकों के जीवनसाथियों को अमेरिका में काम करने की मंजूरी दिलाने से संबंधित एक कार्यक्रम में मदद के लिए शीर्ष अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों के प्रयासों का नेतृत्व कर रही है। एच1बी वीजा की भारतीय आईटी पेशेवरों में काफी मांग है।

गूगल एच-4 ईएडी (रोजगार मंजूरी दस्तावेज) कार्यक्रम की मदद करने के लिए 30 दूसरी कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) एच-1बी वीजा धारकों के परिवार के लोगों (पति/पत्नी और 21 साल से कम उम्र के बच्चों) को एच-4 वीजा जारी करती है।

एच1बी वीजा एक गैर-अप्रवासी वीजा है जिसकी मदद से अमेरिकी कंपनियां सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की जरूरत वाले विशिष्ट पेशों में विदेशी कर्मियों को नौकरियों पर रखती हैं। प्रौद्योगिकी कंपनियां हर साल भारत और चीन जैसे देशों से हजारों लोगों को नियुक्त करने के लिए इस वीजा पर निर्भर करती है।

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने ट्विटर पर लिखा,"गूगल हमारे देश के अप्रवासियों की मदद करने को लेकर गर्व महसूस करती है। हम एच-4 ईएडी कार्यक्रम को बचाने के लिए 30 और कंपनियों के साथ जुड़ चुके हैं। यह कार्यक्रम नवोन्मेष को बढ़ावा देता है, रोजगार एवं अवसरों का सृजन करता है और परिवारों की मदद करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब