लाइव न्यूज़ :

गूगल का भारत के लिए बड़ा ऐलान, देश की 10 लाख महिलाओं को मिलेगा ये फायदा

By अनुराग आनंद | Updated: March 8, 2021 15:12 IST

गूगल फॉर इंडिया कार्यक्रम में गूगल ने भारतीय महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। जानें गूगल के इस ऐलान से देश के लाखों महिलाओं को किस तरह से फायदा होने वाला है। 

Open in App
ठळक मुद्देगूगल कंपनी ने इस कार्यक्रम के दौरान वूमैन विल वेब प्लेटफॉर्म का भी ऐलान किया हैबिहार ,हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की महिलाओं को डिजिटल व आर्थिक लिटरेसी दी जाएगी।

नई दिल्ली:भारत में महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए गूगल (Google) के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया है।

गूगल सीईओ ने कहा कि 10 लाख भारतीय महिलाओं को डिजिटल व आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए उनकी कंपनी 25 मिलियन डॉलर खर्च करेगी।

जी न्यूज के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन गूगल फॉर इंडिया के नाम से आयोजित होने वाले इस ऑनलाइन कार्यक्रम में गूगल और ऐल्फाबेट के सीईओ के अलावा टाटा कंपनी के मालिक रतन टाटा समेत कई बड़े उद्यमी मौजूद थे। 

वूमैन विल (Women Will) वेब प्लेटफॉर्म लांच किया गया-

इस कार्यक्रम में गूगल के सीईओ ने भारत के लिए कंपनी के आगे की योजना पर बात करते हुए कहा कि कंपनी भारत की महिलाओं को आर्थिक तौर पर समृद्ध बनाने के लिए प्रयासरत है। गूगल कंपनी ने इस कार्यक्रम के दौरान वूमैन विल वेब प्लेटफॉर्म का भी ऐलान किया है।

एक लाख महिला फॉर्म वर्कर्स के लिए गूगल ने विशेष फंड का ऐलान किया-

गूगल के सीईओ ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत की एक लाख महिला फॉर्म वर्कर्स के लिए गूगल डॉट ओआरजी की तरफ से 50 हजार डॉलर फंड का ऐलान किया जाता है। उन्होंने कहा कि इन 1 लाख महिलाओं को यह मदद नैसकॉम फाउंडेशन के माध्यम से दिया जाएगा। 

गूगल 2000 इंटरनेट साथी के साथ मिलकर इसे शुरू करेगा-

गूगल के दिए गए इस फंड के बाद कहा गया है कि नैसकॉम संस्था बिहार ,हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की महिलाओं को डिजिटल व आर्थिक लिटरेसी की ट्रेनिंग देने का काम करेगा। गूगल सीईओ ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म हिंदी में होगा, ऐसे में आसानी से कोई भी महिला इस प्लेटफॉर्म का लाभ उठा सकेगी। शुरुआत में गूगल 2000 इंटरनेट साथी के साथ मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाएगा। 

इंटरनेट साथी प्रोग्राम के 6 साल पूरे हो गए

बता दें कि गूगल के इंटरनेट साथी प्रोग्राम के 6 साल हो गए हैं। इस प्रोग्राम के तहत कम विकास वाले क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल शुरू की गई थी। गूगल इंटरनेट साथी प्रोग्राम देश के कई राज्यों में काम कर रहा है।

टॅग्स :गूगलसुंदर पिचाईभारतअंतरराष्ट्रीय महिला दिवसरतन टाटा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना