लाइव न्यूज़ :

सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट, 14 मई को सोने-चांदी कीमत...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2025 19:58 IST

Gold Silver Rate Today: वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 650 रुपये घटकर 96,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, पिछले बाजार सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 97,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी

Open in App
ठळक मुद्देसस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट, 14 मई को सोने-चांदी कीमत...

14 May 2025, Gold Silver Rate Today: वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 650 रुपये घटकर 96,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, पिछले बाजार सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 97,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव बुधवार को 700 रुपये घटकर 96,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। मंगलवार को यह 97,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘ व्यापार तनाव कम होने से सोने की कीमतों में गिरावट जारी है, क्योंकि प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं अमेरिका के साथ व्यापार समझौते कर रही हैं।

चीन भी ऐसा करने वाले देशों में शामिल हो गया है जैसा कि दोनों देश एक-दूसरे के सामान पर शुल्क में 90 दिन की कटौती पर सहमत हो गए हैं।’’ दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही और बुधवार को यह 1,450 रुपये घटकर 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। इसका पिछला बंद भाव 99,450 रुपये प्रति किलोग्राम था। मेहता ने कहा कि हालांकि, पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव अब भी कायम है जिससे सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों को समर्थन मिल रहा है। वैश्विक बाजारों में सोने का हाजिर भाव 20.65 डॉलर घटकर 3,229.64 डॉलर प्रति औंस रह गया।

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां