लाइव न्यूज़ :

सोने में 382 रुपये और चांदी में 1,280 रुपये की तेजी

By भाषा | Updated: July 29, 2021 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 382 रुपये की तेजी के साथ 46,992 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

सोने का पिछला बंद भाव 46,610 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

इसी तरह, चांदी भी 1,280 रुपये की तेजी के साथ 66,274 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसका पिछला बंद भाव 64,994 रुपये था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल के अनुसार, ‘‘कॉमेक्स में सोने में आई कल रात की तेजी को दर्शाता दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 382 रुपये की तेजी आई।’’

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया अपरिवर्तित रुख के साथ खुला और बाद में डॉलर के मुकाबले रुपये में चार पैसे का सुधार आया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ दर्शाता 1,817 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी मामूली तेजी के साथ 25.42 डॉलर प्रति औंस हो गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल गवर्नर का ताजा बयान था कि ब्याज दर में वृद्धि किये जाने के बारे में नहीं सोचा जा रहा है। उनके इस बयान के बाद सुरक्षित आस्ति के रूप में डॉलर पर दबाव बढ़ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब