लाइव न्यूज़ :

Gold Rate Today: नवरात्र में सोना खरीदना मुश्किल?, आज 520 रुपये चढ़कर 1,12,750 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2025 14:21 IST

Gold Rate Today: दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 530 रुपये यानी 0.46 प्रतिशत चढ़कर 1,13,750 प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई।

Open in App
ठळक मुद्दे520 रुपये या 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,12,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 461 रुपये या 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,34,016 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई। 508 रुपये या 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,35,397 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।

नई दिल्लीः मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव मंगलवार को 520 रुपये चढ़कर 1,12,750 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर आपूर्ति वाले अनुबंधों में सोने का भाव भी 520 रुपये या 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,12,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 530 रुपये यानी 0.46 प्रतिशत चढ़कर 1,13,750 प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई।

चांदी में भी तेजी देखी गई और यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 461 रुपये या 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,34,016 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई। इसी तरह, अगले साल मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 508 रुपये या 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,35,397 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।

कारोबारियों का कहना है कि रुपये में कमजोरी और घरेलू बाजार में निराशाजनक माहौल ने सोने की कीमतों को और मजबूती दी। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 3,794.82 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा। इस बीच, दिसंबर में आपूर्ति वाली चांदी का वायदा भाव मामूली गिरावट के साथ 44.19 डॉलर प्रति औंस रहा।

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां