लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: सोना हुआ महंगा, 99 हजार के पार, जाने आज का सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: July 8, 2025 20:34 IST

Gold Price Today: स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 550 रुपये बढ़कर 99,120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

Open in App

Gold Rate Today: स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 550 रुपये बढ़कर 99,120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 98,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। सर्राफा संघ ने बताया कि 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 500 रुपये बढ़कर 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। इसके अलावा, चांदी की कीमतें मंगलवार को लगातार तीसरे सत्र में भी 1,04,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर अपरिवर्तित रहीं। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 11.42 डॉलर या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,325.09 डॉलर प्रति औंस रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक - कमोडिटीज, सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘व्यापार युद्ध के फिर से शुरू होने की आशंका बढ़ने के कारण सोने ने कल के नुकसान को उलट दिया और मंगलवार को बढ़त दर्ज की गई।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जापान और दक्षिण कोरिया से आयातित वस्तुओं पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की योजना की घोषणा के बाद बाजार की धारणा बदली है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह निर्णय राष्ट्रपति ट्रंप की अमेरिकी व्यापार नीतियों में सुधार की व्यापक पहल को दर्शाता है, जिसने बाजारों में लगातार अनिश्चितता पैदा की है। ऐसे में सुरक्षित-निवेश वाली परिसंपत्ति सोने के लिए माहौल अनुकूल हो जाता है।’’ अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा कि निवेशक अमेरिकी व्यापार वार्ता, फेडरल रिजर्व की टिप्पणी और ताजा मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर बारीकी से नजर रखेंगे, जिससे सोने की आगे की चाल तय होगी। एंजेल वन के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक (जिंस और मुद्राएं) तेजस शिग्रेकर के अनुसार, सोना एक महत्वपूर्ण हेज वाली परिसंपत्ति बना हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘जून से डॉलर कमजोर हुआ है, जिससे ग्राहकों के लिए सोने की मांग बढ़ गई है। खासकर चीन और भारत जैसे विकासशील देशों सहित विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंक की खरीद के कारण भी दीर्घकालिक मांग बनी हुई है।’’ उन्होंने कहा कि एक अस्थायी विराम के बाद, ईटीएफ प्रवाह फिर से शुरू हो गया है, और आभूषण बाजारों में मजबूत हाजिर मांग जारी है। 

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?