लाइव न्यूज़ :

शादी-विवाह के सीजन से पहले बढ़ने लगी सोना-चांदी की कीमतें, अभी भी है आपके पास खरीदने का मौका

By भाषा | Updated: January 9, 2019 16:25 IST

कारोबारियों ने कहा कि विशेषरूप से शादी विवाह के सीजन की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय जौहरियों की मांग से बाजार धारणा मजबूत हुई। हालांकि, नकारात्मक वैश्विक रुख से बहुमूल्य धातुओं में लाभ सीमित रहा। 

Open in App

शादी-विवाह के सीजन की मांग को पूरा करने के लिए आभूषण विनिर्माताओं की लिवाली बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 110 रुपये मजबूत होकर 32,800 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की ताजा लिवाली से चांदी भी 300 रुपये मजबूत होकर 40,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

कारोबारियों ने कहा कि विशेषरूप से शादी विवाह के सीजन की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय जौहरियों की मांग से बाजार धारणा मजबूत हुई। हालांकि, नकारात्मक वैश्विक रुख से बहुमूल्य धातुओं में लाभ सीमित रहा। 

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में बुधवार को सोना टूटकर 1,283.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी भी 0.26 प्रतिशत के नुकसान से 15.67 डॉलर प्रति औंस रह गई। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 110-110 रुपये की बढ़त के साथ क्रमश: 32,800 और 32,650 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले दो सत्रों में सोना 190 रुपये मजबूत हुआ था। आठ ग्राम वाली गिन्नी के दाम 25,200 रुपये प्रति इकाई पर कायम रहे। 

सोने की तरह चांदी हाजिर भी 300 रुपये की बढ़त के साथ 40,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 277 रुपये की बढ़त के साथ 39,333 रुपये प्रति किलोग्राम रहे। 

चांदी सिक्का लिवाल 1,000 रुपये की बढ़त के साथ 77,000 रुपये सैकड़ा रहा। वहीं चांदी बिकवाल भी 1,000 रुपये की बढ़त के साथ 78,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर पहुंच गया। 

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां