लाइव न्यूज़ :

आने वाले महीनों में सोने का आयात और बढ़ने की उम्मीद: जीजेईपीसी

By भाषा | Updated: October 20, 2021 16:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने बुधवार को कहा कि त्योहारों और शादियों के सीजन की मांग के कारण आने वाले महीनों में देश के सोने के आयात में और वृद्धि होने की उम्मीद है।

सोने का आयात अप्रैल-सितंबर 2021 के दौरान लगभग 24 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इसका चालू खाता घाटे (कैड) पर असर पड़ता है।

जीजेईपीसी ने कहा कि पिछले छह महीनों के दौरान आयात में उतार-चढ़ाव की प्रवृत्ति देखी गई है और यह कोविड के पहले के वर्षों के आंकड़ों के बराबर आ गया है।

जीजेईपीसी ने कहा कि मई (12.98 टन) और जून (17.57 टन)-2021 में सोने का आयात दूसरी विनाशकारी कोविड लहर से बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिसके चलते राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लग गया। इससे रत्न और आभूषण सहित कई उद्योग प्रभावित हुए। जीजेईपीसी ने कहा कि आयात अगस्त में बढ़ा। माह के दौरान आयात का आंकड़ा 118.08 टन रहा। यह सोने के आयात का दूसरा सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

जीजेईपीसी के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा कि जुलाई, अगस्त और सितंबर 2021 के दौरान आयात में वृद्धि लॉकडाउन के हटने, घरेलू और निर्यात मांग में सुधार और त्योहारी सीजन की शुरुआत के कारण हुई है, जिसके परिणामस्वरूप उत्पादों की मांग में तेज वृद्धि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?