लाइव न्यूज़ :

सोना 294 रुपये टूटा, चांदी में मामूली बढ़त

By भाषा | Updated: September 23, 2021 18:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली 23 सितंबर वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातु कीमत में कल रात की गिरावट तथा रुपये के मूल्य में सुधार आने से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 294 रुपये की गिरावट के साथ 45,401 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,695 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसके विपरीत, चांदी की कीमत भी 26 रुपये की मामूली तेजी के साथ 59,609 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 59,583 रुपये प्रति किलो रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में कल रात सोने की कीमतों में गिरावट तथा रुपये के मूल्य में आये सुधार को दर्शाता दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 294 रुपये की गिरावट आई।’’

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार सुबह के कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 10 पैसे बढ़कर 73.77 रुपये प्रति डॉलर हो गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के भाव क्रमश: 1,768 डॉलर प्रति औंस और चांदी 22.78 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग