लाइव न्यूज़ :

गोयल ने निर्यातकों से कहा, अगले वित्त वर्ष में 450-500 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखें

By भाषा | Updated: October 9, 2021 18:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि देश का निर्यात अच्छी दर से बढ़ रहा है और अब निर्यातक अगले वित्त वर्ष के लिए 450-500 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में निर्यात 197 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।

गोयल ने कहा कि 48 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है और इस साल 400 अरब डॉलर के लक्ष्य को हासिल करने के लिए निर्यात सही रास्ते पर है।

विभिन्न निर्यात संवर्द्धन परिषदों के साथ निर्यात की मध्यावधि समीक्षा की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमारे निर्यातकों ने आज हम सभी भारतीयों को गौरवान्वित किया है। हम अगले साल 450-500 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रख सकते हैं।’’

उन्होंने यह भी कहा कि भारत... ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोपीय संघ, रूस समेत विभिन्न देशों और बोत्सवाना, लेसोथो, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और स्वाज़ीलैंड को मिलाकर बने साउदर्न अफ्रीकन कस्टम्स यूनियन (एसएसीयू) जैसे संघों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर बातचीत कर रहा है।

मंत्री ने कहा कि इंजीनियरिंग सामान में काफी संभावनाएं हैं और कपड़ा निर्यात का लक्ष्य 100 अरब डॉलर होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्टूबर को 'गति शक्ति' कार्यक्रम का अनावरण करेंगे।

गोयल ने परिषद के प्रमुखों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब