लाइव न्यूज़ :

गोदरेज इंडस्ट्रीज को 30 जून को समाप्त तिमाही में 186 करोड़ का मुनाफ़ा

By भाषा | Updated: August 13, 2021 23:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली 13 अगस्त गोदरेज इंडस्ट्रीज लि. ने शुक्रवार को बताया कि 30 जून 2021 को समाप्त तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 185.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने शेयर बाजारी को दी जानकारी में बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफ़ा 107.14 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी की परिचालन आय आलोच्य तिमाही में 2,890.49 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1,980.06 करोड़ रुपये थी। इस दौरान उसका कुल खर्च 2,945.53 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने हालांकि कहा कि यह नतीजे तुलनात्क नहीं है, क्योंकि उसने इससे पिछले वित्त वर्ष में अप्रैल-जून तिमाही के दौरान अपनी कुछ अनुषंगियों और संयुक्त उद्यमों की शेयरधारिता में अधिग्रहण और परिवर्तन किया था।

गोदरेज इंडस्ट्रीज दरअसल गोदरेज समूह की होल्डिंग कंपनी है। समूह का कारोबार टिकाऊ उपभोक्ता सामान, रियल एस्टेट, कृषि, रसायन और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में फैला है।

गोदरेज इंडस्ट्रीज की आय चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में रसायन श्रेणी से 621.43 करोड़ रही, जो पिछले वित्त वर्ष की अवधि में 245.62 करोड़ रुपये थी।

इसके अलावा पशु चारा से उसकी आय इस तिमाही में 1,001.29 करोड़ रुपये रही। अप्रैल-जून 2020-21 में यह 748 करोड़ रुपये थी। आलोच्य तिमाही के दौरान संपत्ति और संपत्ति विकास से उसकी आय 278.95 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले की अवधि में यह 207.08 करोड़ रुपये थी। वहीं वनस्पति तेलों के कारोबार से आय 469.36 करोड़ रुपये रही जो कि पिछले साल इसी तिमाही में 260.73 करोड़ रुपये रही थी।

गोदरेज इंडस्ट्रीज ने एक अलग सूचना में कहा, ‘‘आदि गोदरेज एक अक्टूबर 2021 से कंपनी के चेयरमैन और निदेशक मंडल से हट जायेंगे। वह गोदरेज समूह के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे जबकि गोदरेज इंडस्ट्रीज के मानद अध्यक्ष के रूप में कार्य करना जारी रखेंगे। वहीं नादिर गोदरेज वर्तमान में गोदरेज इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक है। वह एक अक्टूबर से कंपनी के चेयरमैन का पदभार संभालेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग