लाइव न्यूज़ :

महामारी के झटके से उबर रहा है वैश्विक स्तर पर वस्तुओं का व्यापार: डब्ल्यूटीओ रिपोर्ट

By भाषा | Updated: August 18, 2021 22:55 IST

Open in App

वैश्विक स्तर पर वस्तुओं का व्यापार कोविड-19 महामारी के झटके से अब उबर रहा है। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के वस्तुओं के व्यापार बैरोमीटर में यह आकलन किया गया है। बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार यह बैरोमीटर रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया है। यह संकेतक सबसे पहले जुलाई, 2016 में जारी किया गया था। इस मापक का ताजा आंकड़ा 110.4 पर पहुंच गया है जो इसका अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। जिनेवा स्थित 164 सदस्यीय डब्ल्यूटीओ ने कहा कि सालाना आधार पर इस बैरोमीटर में 20 अंक की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह आंकड़ा भारत की दृष्टि से अच्छा है क्योंकि देश का निर्यात तेजी से सुधर रहा है। इसमें कहा गया है कि आंकड़ों से पता चलता है कि दूसरी तिमाही में वस्तुओं का व्यापार सालाना आधार पर और अधिक तेजी से बढ़ेगा। हालांकि, इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व व्यापार के परिदृश्य के समक्ष कई नीचे की ओर जाने के जोखिम भी हैं। इनमें क्षेत्रीय विषमताएं, सेवा व्यापार में लगातार कमजोरी, विशेषरूप से गरीब देशों में टीकाकरण की सुस्त रफ्तार शामिल है। रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया है कि व्यापार परिदृश्य के लिए सबसे बड़ा खतरा कोविड-19 है। संक्रमण की नई लहर सुधार को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम