लाइव न्यूज़ :

आम बजट, रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा से तय होगी शेयर बाजारों की दिशा

By भाषा | Updated: January 31, 2021 10:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जनवरी शेयर बाजारों के लिए यह सप्ताह काफी उथल-पुथल भरा रहने वाला है। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि वित्त वर्ष 2021-22 के आम बजट, वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा जैसे बड़े घटनाक्रमों की वजह से बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रह सकता है।

इसके अलावा कंपनियों के तिमाही नतीजे भी बाजार को दिशा देने का काम करेंगे।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘आगे चलकर आम बजट तथा तिमाही नतीजों की वजह से बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रह सकता है। बजट को लेकर बाजार को काफी उम्मीदें हैं।’’

इस सप्ताह एचडीएफसी, अडाणी पावर, हीरो मोटोकॉप और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे।

शुक्रवार को संसद में पेश 2020-21 की आर्थिक समीक्षा में अगले वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 11 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। समीक्षा में कहा गया है कि कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान और उपभोक्ता मांग में सुधार से अगले वित्त वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था तेज वृद्धि दर्ज करेगी।

समीक्षा में हालांकि कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.7 प्रतिशत की गिरावट आएगी। समीक्षा कहती है कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान से अर्थव्यवस्था में वी-आकार के सुधार को समर्थन मिलेगा।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘अब सभी की निगाह सोमवार को पेश होने वाले आम बजट पर है। हमारा मानना है कि बजट वृद्धि को प्रोत्साहन देने पर केंद्रित होगा। हालांकि, इस मोर्चे पर किसी तरह की निराशा से बाजार में और ‘करेक्शन’ आएगा।’’

इस सप्ताह विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के पीएमआई आंकड़े भी आने हैं। इनसे भी बाजार को दिशा मिलेगी। रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा शुक्रवार को आनी है। यह भी बाजार की धारणा को प्रभावित करने की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम होगा।

चॉइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमीत बगाड़िया ने कहा, ‘‘आगे चलकर निवेशकों की निगाह एक फरवरी को पेश होने वाले आम बजट पर रहेगी।’’ इसके अलावा वाहन कंपनियों के मासिक बिक्री आंकड़े भी सोमवार को आने हैं। इनसे भी बाजार को दिशा मिलेगी।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,592.77 अंक या 5.30 प्रतिशत नीचे आया।

विश्लेषकों ने कहा कि निवेशकों की निगाह वैश्विक घटनाक्रमों तथा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के रुख पर भी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट