लाइव न्यूज़ :

निर्यात को बढ़ावा देने के लिए रत्न, आभूषण क्षेत्र महत्वपूर्ण : पुरी

By भाषा | Updated: January 18, 2021 15:17 IST

Open in App

मुंबई, 18 जनवरी वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि भारत के रत्न और आभूषण उद्योग का विदेशी मुद्रा हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान है और सरकार निर्यात को बढ़ावा देने के लिए इसे संभावनाओं से भरे क्षेत्र के रूप में देख रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘यही वजह है कि सरकार ने इस क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति दी है। आज, देश हर साल 35 अरब अमरीकी डालर के रत्न और आभूषणों का निर्यात करता है और दुनिया के सबसे बड़े निर्यातकों में एक है और अमेरिका, हांगकांग, चीन, मध्य पूर्व, रूस जैसे शीर्ष बाजारों की मांग को पूरा करता है।’’

उन्होंने रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ई-आईजीजेएस (अंतरराष्ट्रीय रत्न और आभूषण प्रदर्शनी) के उद्घाटन समारोह में कहा कि इस व्यापार मेले का आयोजन सही वक्त पर हो रहा है, क्योंकि कोविड-19 की वैक्सीन आने के साथ ही सभी प्रमुख बाजारों में रत्न और आभूषणों की मांग एक बार फिर बढ़ने लगी है।

जीजेईपीसी के चेयरमैन कॉलिन शाह ने कहा कि भारत पन्ना और मॉर्गेनाइट के बड़े विनिर्माण स्थल के रूप में उभरा है, और जीजेईपीसी ने पिछले कुछ वर्षों में चांदी की भारी मांग भी देखी है।

उन्होंने कहा कि परिषद ने अगले कुछ वर्षों में रत्न और आभूषणों के निर्यात को 35 अरब डॉलर से बढ़ाकर 75 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य तय किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग