लाइव न्यूज़ :

हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर बोले गौतम अडानी - 'जानबूझकर हमारी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 18, 2023 12:25 IST

वित्तीय शोध करने वाली कंपनी हिंडनबर्ग ने 25 जनवरी 2023 को अडानी ग्रुप के संबंध में 32 हजार शब्दों की एक रिपोर्ट जारी की थी। 18 जुलाई को अडानी समूह की बैठक में इस पर गौतम अडानी ने कहा कि इस रिपोर्ट में जानबूझकर हमारी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

Open in App
ठळक मुद्देउद्योगपति गौतम अडानी ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दीरिपोर्ट को गलत जानकारी पर आधारित बतायाकहा- जानबूझकर हमारी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई

नई दिल्ली: उद्योगपति गौतम अडानी ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर मंगलवार, 18 जुलाई को अडानी समूह की बैठक में प्रतिक्रिया दी। गौतम अडानी ने कहा कि इस रिपोर्ट में जानबूझकर हमारी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

बता दें कि जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद अडानी समूह को तगड़ा झटका लगा था और इसके शेयरों के भाव आसमान से जमीन पर आ गए थे। समय के साथ अडानी समूह इस झटके से धीरे-धीरे उबर रहा है लेकिन ये मामला बड़ा राजनीतिक मुद्दा भी बना था। 

अडानी समूह की बैठक में गौतम अडानी कहा,  "इस साल जब हम भारत के इतिहास में सबसे बड़े एफपीओ लाने की तैयारी कर रहे थे, तब अमेरिका में एक रिपोर्ट छपी। इस रिपोर्ट में गलत जानकारियां थीं और छवि ख़राब करने वाले आरोप लगाए गए थे। रिपोर्ट में ज़्यादातर आरोप 2004 से 2015 के बीच के थे। इन सारे आरोपों पर नियामकों ने तब फैसला ले लिया था। इस रिपोर्ट में जानबूझकर हमारी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।"

गौतम अडानी कहा कि अमेरिका की इस रिपोर्ट आने के बाद सोशल मीडिया पर एक झूठा माहौल बनाया गया, ग़लत खबरें चलाई गईं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में एक कमेटी बनाई। इस कमेटी की रिपोर्ट मई 2023 में सार्वजनिक हुई। कमेटी के एक्सपर्ट्स ने किसी तरह की अनियमितता नहीं पाई।

बता दें कि वित्तीय शोध करने वाली कंपनी हिंडनबर्ग ने 25 जनवरी 2023 को अडानी ग्रुप के संबंध में 32 हजार शब्दों की एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में कहा गया कि अडानी समूह दशकों से शेयरों के हेरफेर और अकाउंट की धोखाधड़ी में शामिल है। इसके अलावा रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि मॉरीशस से लेकर संयुक्त अरब अमीरात तक टैक्स हेवन देशों में  अडानी परिवार की कई मुखौटा कंपनिया मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल मनी लांड्रिंग के लिए किया जाता है। रिपोर्ट में कहा गया कि बड़े पैमाने पर शेयरों को गिरवी रखकर कर्ज लिया गया। इस रिपोर्ट के आते ही भारतीय शेयर मार्केट में भूचाल आ गया और अडानी समूह के शेयर लुढ़क कर काफी नीचे आ गए। हालांकि अडानी समूह अब इस संकट से उबरता हुआ नजर आ रहा है।

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक कमेटी बनाकर रिपोर्ट देने के लिए कहा था। कमेटी ने जांच में कुछ भी गलत नहीं पाया था।

टॅग्स :गौतम अडानीAdani Enterprisesभारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)सुप्रीम कोर्टsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

कारोबारगौतम अदानी ने बिहार में 60 हजार करोड़ के निवेश का किया ऐलान, कहा- स्कूल और कॉलेज स्तर के प्रोजेक्ट भी होंगे शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी