लाइव न्यूज़ :

औली को दुनिया भर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाता चाहते हैं गडकरी

By भाषा | Updated: July 9, 2021 18:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि वह उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली को दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाना चाहते हैं।

उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि वह स्विट्जरलैंड के विश्व प्रसिद्ध स्की रिसोर्ट दावोस की तरह लद्दाख के जोजिला सुरंग और जम्मू-कश्मीर के जेड-मोड़ सुरंग के 18 किलोमीटर क्षेत्र के बीच एक भू-दृश्य का विकास करने की योजना बना रहे हैं।

गडकरी ने कहा, "हम उत्तराखंड में बद्रीनाथ और केदारनाथ के पास स्थित औली को दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र बनाना चाहते हैं।"

छोटा लेकिन नैसर्गिक सौंदर्य से भरा औली एक छोटा सा कस्बा है। यह एक प्रसिद्ध प्रीमियर स्की रिसोर्ट है।

औली में सर्दियों के समय कई स्नो एडवेंचर स्पोर्ट्स आयोजित किए जाते हैं।

करीब 2,800 मीटर की ऊंचाई पर बसे औली से देश की कुछ सबसे ऊंची पर्वत चोटियां देखी जा सकती हैं जिनमें दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी नंदा देवी (7,816 मीटर) प्रमुख है।

स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक आयोजित की जाती है।

जोजिला दर्रा श्रीनगर-कारगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11,578 फुट की ऊंचाई पर स्थित है और भारी बर्फबारी की वजह से सर्दियों में बंद रहता है।

गडकरी ने पिछले साल जोजिला सुरंग से जुड़े निर्माण कार्य की शुरुआत की थी और भरोसा जताया था कि यह रणनीतिक परियोजना अगले लोकसभा चुनाव से पहले अपने निर्धारित समय से पूर्व पूरी हो जाएगी। इससे श्रीनगर घाटी और लेह के बीच साल भर संपर्क बना रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग