लाइव न्यूज़ :

गडकरी ने नई एक्सप्रेसवे, एक्सेस नियंत्रित राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

By भाषा | Updated: June 22, 2021 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पांच नई एक्सप्रेसवे परियोजनाओं तथा 17 एक्सेस नियंत्रित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

गडकरी ने इन परियोजनाओं के आवंटन, बोली और पूर्व-निर्माण गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद इनके समयबद्ध मौद्रिकरण पर जोर दिया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार गडकरी ने परियोजनाओं के आवंटन तथा उनके पूरा होने की लक्षित तिथि की सख्त निगरानी का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्य गुणवत्ता से बिना किसी समझौते के पूरा किया जाना चाहिए, जिससे देश में विश्वस्तरीय राजमार्ग ढांचा तैयार हो सके।

बयान में कहा गया है कि ये नई परियोजनाएं 8,000 किलोमीटर की हैं। इनका क्रियान्वयन सरकार की प्रमुख भारतमाला परियोजना चरण-एक के तहत किया जा रहा है। इन परियोजनाओं की अनुमानित लागत 3.26 लाख करोड़ रुपये है।

बयान में कहा गया है कि ये परियोजनाएं लॉजिस्टिक्स दक्षता में सुधार की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। इनके जरिये उत्पादन के केंद्र तथा औद्योगिक और एमएसएमई उत्पादों के उपभोग के केंद्र के बीच निर्बाध संपर्क सुनिश्चित किया जा सकेगा।

इसके अलावा इन परियोजनाओं से देश में यात्रियों के साथ माल ढुलाई यातायात में भी तेजी लाई जा सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग