लाइव न्यूज़ :

गडकरी ने किया गाय के गोबर से बने पहले ‘खादी प्राकृतिक पेंट’ इकाई का उद्घाटन

By भाषा | Updated: July 6, 2021 22:56 IST

Open in App

जयपुर, छह जुलाई (भाष) सड़क परिवहन और राजमार्ग तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को गाय के गोबर से बने भारत के पहले और एकमात्र पेंट ‘खादी प्राकृतिक पेंट’ की जयपुर स्थित नई स्वचालित विनिर्माण इकाई का वर्चुअल उद्घाटन किया।

उन्होंने खुद को खादी प्राकृतिक पेंट का "ब्रांड एंबेसडर" बताते हुए कहा है कि वे इसे देश भर में बढ़ावा देंगे, ताकि युवा उद्यमियों को गोबर से बनने वाले पेंट के निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

इस अवसर पर गडकरी ने 1000 लीटर खादी प्राकृतिक पेंट (500 लीटर डिस्टेंपर और इतना ही इमल्शन) का ऑर्डर भी दिया, जिसका वे नागपुर में अपने आवास पर उपयोग करना चाहते हैं।

नया संयंत्र कुमारप्पा नेशनल हैंडमेड पेपर इंस्टीट्यूट, जयपुर के परिसर में स्थापित किया गया है, जो खादी और ग्रामोद्योग आयोग की एक इकाई है।

इस अवसर पर गडकरी ने कहा कि लाखों करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करना भी इस विनिर्माण इकाई के उद्घाटन करने जितना सुखद और संतोषजनक नहीं है।

उन्होंने इस प्रौद्योगिकी नवाचार की सराहना की और कहा कि यह देश में ग्रामीण और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में एक लंबा रास्ता तय करेगा।

उन्होंने सफल शोध के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग की सराहना की।

उन्होंने कहा कि ‘खादी प्राकृतिक पेंट’ में गरीब से गरीब व्यक्ति के लाभ के लिए सतत विकास पैदा करने की अपार संभावनाएं हैं और हमारा लक्ष्य हर गांव में एक प्रकृतिक पेंट इकाई स्थापित करना होना चाहिए।

पहले प्राकृतिक पेंट का निर्माण एक प्रोटोटाइप प्रोजेक्ट के तहत हाथों से किया जा रहा था। नई निर्माण इकाई के चालू होने से प्राकृतिक पेंट की उत्पादन क्षमता दोगुनी हो जाएगी। वर्तमान में प्राकृतिक पेंट का दैनिक उत्पादन 500 लीटर है जो प्रतिदिन 1000 लीटर तक हो जाएगा।

खादी विकास और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि नया संयंत्र आधुनिक तकनीक और मशीनरी से लैस है जो गुणवत्ता और एकरूपता के मामले में उत्पाद के उच्चतम मानकों को भी सुनिश्चित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब