लाइव न्यूज़ :

गडकरी ने स्फूर्ति योजना के डिजिटलीकरण की वकालत की

By भाषा | Updated: March 9, 2021 14:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को अधिकारियों को परंपरागत कारीगरी वाले उद्योगों को नये सिरे से खड़ा करने के लिये शुरू की गई कोष योजना का डिजिटलीकरण करने का सुझाव दिया है।

उन्होंने कहा कि इस योजना ‘स्कीम आफ फंड फार रिजनरेशन आफ ट्रेडीशनल इंडस्ट्रीज (स्फूर्ति) योजना के डिजिटलीकरण से इसके त्वरित क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

एमएसएमई मंत्रालय इस योजना का क्रियान्वयन कर रहा है। इसके तहत परंपरागत उघोगों और कारीगरों को एक समूह में बिठाना है ताकि उन्हें अधिक प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके और उनकी आय भी बढ़ाई जा सके।

स्फूर्ति योजना के तहत इन कारीगरों के लिये साझा सुविधायें खड़ी करना है। उन्हें एक समूह में परिसर के तहत बिठाने से उनके लिये नई मशीनें, कच्चे माल का भंडार बनाने और उनके तैयार उत्पादों की पैकिंग बेहतर बनाने की सुविधायें उपलब्ध कराई जायेंगी।

गडकरी यहां स्फूर्ति योजना को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन करने के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा सचिव (एमएसएमई) और अन्य को सुझाव है कि वह योजना का डिजिटलीकरण करें। हमें समूचे तंत्र को पारदर्शी, समयबद्ध, परिणाम हासिल करने वाला और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की जरूरत है।’’

मंत्री ने कहा कि एक तरह का काम करने वाले कारीगरों को एक स्थान पर एक ही परिसर में लाने के बारे में सूचनाओं को अधिक तेजी से बढ़ाने की आवश्यकता है। इस तरह के अब तक घोषित 394 शंकुलों में से वास्तव में 93 ही काम कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में तेजी लाकर 5,000 कलस्टर बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब