लाइव न्यूज़ :

चाय उद्योग के लिए वित्त वर्ष 2021-22 चुनौतीपूर्ण : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 9, 2021 19:39 IST

Open in App

कोलकाता, नौ दिसंबर भारतीय चाय उद्योग के लिए वित्त वर्ष 2021-22 एक चुनौतीपूर्ण वर्ष होगा क्योंकि उत्पादन की लागत, नीलामी में प्राप्त होने वाले मूल्य से अधिक है।

उद्योग मंडल एसोचैम और और रेटिंग एजेंसी इक्रा की संयुक्त रूप से तैयार की गई एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल के दिनों में थोक चाय उद्योग के लिए वित्त वर्ष 2020-21 सबसे अच्छे साल में से एक साबित हुआ है लेकिन इसकी स्थिरता एक महत्वपूर्ण मुद्दा बना हुआ है।

इसमें कहा गया है कि श्रम लागत में वृद्धि हुई है, उत्पादन की मात्रा बढ़ी है लेकिन प्रति व्यक्ति घरेलू खपत लगभग स्थिर बनी हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, इससे कीमतों पर दबाव पड़ा है और वित्त वर्ष 2021-22 एक और चुनौतीपूर्ण वर्ष होने की आशंका है।

एसोचैम चाय क्षेत्र परिषद के अध्यक्ष, मनीष डालमिया ने यहां संवाददाताओं से कहा कि बदलती परिस्थतियां, विभिन्न हितधारकों के बीच अधिक सहयोग की मांग करती है और तत्काल इस बात की जरुरत है कि घरेलू खपत के स्तर को बढ़ाया जाये।

उन्होंने यह भी कहा कि उद्योग को अच्छी गुणवत्ता वाली और पारंपरिक किस्म (जिसे निर्यात बाजारों में अधिक स्वीकृति मिलती है) की अधिक मात्रा में चाय के उत्पादन पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

आईसीआरए के उपाध्यक्ष कौशिक दास ने कहा कि कीमतों पर दबाव और उत्पादन की लागत, विशेष रूप से मजदूरी में वृद्धि ने उद्योग को मुश्किल स्थिति में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि चाय बागान में प्रति कर्मचारी की उत्पादकता को बढ़ानी होगी।

उन्होंने कहा कि छोटे चाय उत्पादकों द्वारा उत्पादन बढ़ने से भी कीमतों पर दबाव पड़ा है और कंपनियों के परिचालन मार्जिन में गिरावट आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपैट कमिंस नहीं ईशान किशन ही करे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी?, संजय बांगड़ ने कहा- युवा खिलाड़ी बल्ले से साथ भी कर रहा कमाल?

क्राइम अलर्ट30 दिन पहले 19 वर्षीय नौकर को नौकरी से निकाला?, आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी से रेप करने के बाद फोन चार्जर केबल से गला घोंटकर की हत्या

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

भारतनीतियों को जीवन देती हैं सिविल सेवाएं

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट