लाइव न्यूज़ :

New IT Rule: आज से अगर आप इतने रकम का करते है लेनदेन तो आपको पैन और आधार कार्ड को दिखाना होगा अनिवार्य, यहां पाएं पूरी जानकारी

By आजाद खान | Updated: May 26, 2022 17:52 IST

इस अधिसूचना में कहा गया है, "दूसरी श्रेणी में आने वाले कस्टमर को ऐसे ट्रांजैक्शन के वक्त अपने डॉक्यूमेंट्स में अपना पैन नंबर या आधार नंबपर बताना होगा। तीसरी श्रेणी के कस्टमर को, जिसे ऐसा कोई डॉक्यूमेंट मिलता है, उसे यह सुनिश्चित करना होगा कि दिया गया नंबर सही और प्रामाणिक हो।"

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड ने आज से बैंकिंग ट्रांजेक्शन के नियम में बदलाव किए हैं। इस नियम के चलते आपना पैन और आधार कार्ड दिखाना जरूर हो गया है। इससे पहले एक दिन में 50,000 से ज्यादा कैश डिपॉजिट करने पर पैन कार्ड देना पड़ता था।

New Rule of Income Tax: केंद्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने आज से बैंकिंग ट्रांजेक्शन के लिए ग्राहक को अपने पैन और आधार से जुड़ी जानकारी बैंक से साझा करना अब अनिवार्य कर दिया है। यह नया नियम उन लोगों पर लागू होगा जो एक साल में 20 लाख रुपये से ज्‍यादा के बैंकिंग ट्रांजेक्शन करते है। आपको बता दें कि यह नियम ऑपरेटिव बैंक और पोस्ट ऑफिस अकाउंट वालों पर भी लागू होंगे। इसके साथ ही इस नियम को करंट अकाउंट खोलने वालों को भी मानना होगा। साथ ही साथ यह भी कहा जा रहा है कि अगर आप ऐसा ट्रांजेक्शन करते है तो इसके लिए आपको सात दिन पहले से पैन कार्ड को अप्लाई करना होगा। ये नियम आज से लागू कर दिए गए हैं। 

क्या है नया नियम

आपको बता दें कि यह नियम तीन तरह के ट्रांजैक्शन पर लागू होंगे। जो कोई भी व्यक्ति किसी भी बैंकिंग संस्था, कोऑपरेटिव बैंक और पोस्ट ऑफिस के साथ एक वित्त वर्ष में 20 लाख या उससे ज्यादा के अमाउंट का कैश डिपॉजिट या कैश विथड्रॉल करता है तो उसे अपना पैन और आधार कार्ड देना होगा। यही नहीं किसी भी बैंकिंग संस्था, कोऑपरेटिव बैंक और पोस्ट ऑफिस के साथ किसी व्यक्ति के करंट अकाउंट या कैश क्रेडिट अकाउंट खोलने पर भी यह नियन लागू होंगे। 

वहीं इस अधिसूचना के मुताबिक, "दूसरी श्रेणी में आने वाले कस्टमर को ऐसे ट्रांजैक्शन के वक्त अपने डॉक्यूमेंट्स में अपना पैन नंबर या आधार नंबपर बताना होगा। तीसरी श्रेणी के कस्टमर को, जिसे ऐसा कोई डॉक्यूमेंट मिलता है, उसे यह सुनिश्चित करना होगा कि दिया गया नंबर सही और प्रामाणिक हो।" 

क्यों लागू हुआ यह नियम

इस नियम को लागू करने के पीछे पैसों के अज्ञात लेन-देन पर रोक लगाना है। हालांकि इससे पहले जो कोई भी एक दिन में 50,000 से ज्यादा कैश डिपॉजिट करता था तो उसे अपना पैन कार्ड देना पड़ता था, लेकिन इसमें कोई वार्षिक कैश विथड्रॉल या डिपॉजिट पर रोक नहीं थी। 

टॅग्स :आयकरBankऑनलाइनसीबीडीटीcbdt
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारSaturday Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे सभी बैंक? जानिए 16 मई के लिए आरबीआई का आदेश

कारोबारटैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर; टैक्स फाइलिंग शुरू, आयकर विभाग ने जारी किए ITR-1 और ITR-4 फॉर्म

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती