लाइव न्यूज़ :

एफपीआई ने अगस्त में अबतक भारतीय बाजारों में 7,245 करोड़ रुपये डाले

By भाषा | Updated: August 22, 2021 15:55 IST

Open in App

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अगस्त में अबतक भारतीय पूंजी बाजारों में 7,245 करोड़ रुपये डाले हैं। वृहद आर्थिक माहौल बेहतर होने की वजह से धारणा सकारात्मक हुई है जिसकी वजह से एफपीआई भारतीय बाजार में निवेश बढ़ा रहे हैं। मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक, प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि एफपीआई के शुद्ध प्रवाह के आंकड़ों से पता चलता है कि निवेशक धीरे-धीरे अपने सतर्क रुख को छोड़ रहे हैं और भारतीय बाजारों के प्रति उनका भरोसा बढ़ रहा है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने दो से 20 अगस्त के दौरान शेयरों में 5,001 करोड़ रुपये डाले। इस दौरान ऋण या बांड बाजार में उनका निवेश 2,244 करोड़ रुपये रहा। इस तरह उनका शुद्ध निवेश 7,245 करोड़ रुपये रहा। कोटक सिक्योरिटीज के कार्यकारी उपाध्यक्ष, इक्विटी तकनीकी शोध श्रीकान्त चौहान ने अन्य उभरते बाजारों के बारे में कहा कि दक्षिण कोरिया, ताइवान और थाइलैंड में एफपीआई का प्रवाह नकारात्मक रहा है। उन्होंने इन बाजारों से क्रमश: 526.9 करोड़ डॉलर, 85.5 करोड़ डॉलर और 34.1 करोड़ डॉलर की निकासी की है। वहीं इंडोनेशिया में एफपीआई ने 15.6 करोड़ डॉलर का निवेश किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदिसंबर के पहले हफ्ते में विदेशी निवेशकों ने निकाले 11820 करोड़ रुपये, जानें डिटेल

कारोबारShare Market: FPI ने फरवरी के पहले हफ्ते में भारतीय शेयर बाजार से 7,342 करोड़ निकाले, जानिए कारण

कारोबारMarket: एफपीआई ने पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इक्विटी से निकले लगभग 20,000 करोड़, शेयर बाजार में भारी बिकवाली

कारोबारभारत अर्थव्यवस्था की मजबूत स्थिति से विदेशी निवेशक प्रभावित, FPI से 13,300 करोड़ रुपये किए निवेश

कारोबारएफपीआई ने अगस्त में भारतीय बाजारों में डाले 16,459 करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम