लाइव न्यूज़ :

बीते वित्त वर्ष में एफपीआई ने शेयर बाजारों में किया 2.74 लाख करोड़ रुपये का निवेश

By भाषा | Updated: April 6, 2021 11:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बीते वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय शेयर बाजारों में 2,74,034 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद एफपीआई ने भारतीय शेयरों में जबर्दस्त निवेश किया है। यह उनके भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद को लेकर भरोसे को दर्शाता है।

बीते वित्त वर्ष में अप्रैल और सितंबर में एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजारों से क्रमश: 6,884 करोड़ रुपये और 7,783 करोड़ रुपये निकाले थे।

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था में उम्मीद से बेहतर सुधार तथा नवोन्मेषी तरीके से कई किस्तों में दिए गए प्रोत्साहन पैकेज की वजह से भारतीय बाजार में एफपीआई ने बड़ा निवेश किया है।’’

बयान में कहा गया है कि सरकार और नियामकों ने एफपीआई के लिए पहुंच और निवेश का माहौल सुधारने के लिए कई कदम उठाए हैं।

इनमें एफपीआई के लिए नियामकीय व्यवस्था का सरलीकरण और उसे सुसंगत करना, सेबी के पास पंजीकरण के लिए ऑनलाइन साझा आवेदन फॉर्म (सीएएफ), पैन का आवंटन तथा बैंक और डीमैट खातों को खोलने जैसे उपाय शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठ'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब