लाइव न्यूज़ :

पूर्व बिजली सचिव संजीव नंदन सहाय पीएनजीआरबी के चेयरमैन पद के लिये चुने गये

By भाषा | Updated: June 3, 2021 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून पूर्व बिजली सचिव संजीव नंदन सहाय को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस क्षेत्र के नियामक पीएनजीआरबी का नया चेयरमैन चुना गया है। उम्मीदवारों की सूची में अंतिम समय में उनका नाम आया था।

मामले की जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों ने कहा कि नीति आयोग के सदस्य वी के सारस्वत की अध्यक्षता वाली खोज समिति ने बुधवार को उम्मीदवारों के साक्षात्कार के बाद पीएनजीआरबी के चेयरमैन पद के लिये 1986 बैच के आईएएस अधिकारी सहाय को चुना।

बिजली सचिव रहे सहाय इस साल 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए थे।

सहाय ने पद के लिये आवेदन नहीं दिया था और समिति ने पिछले महीने साक्षात्कार के लिये जिन उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया था, उस सूची में उनका नाम नहीं था।

सूत्रों ने कहा कि पेट्रोलियम सचिव तरूण कपूर ने 28 मई दोपहर समिति के सदस्यों से उम्मीदवारों की सूची में और नाम शामिल करने को कहा था जो उनके अनुसार पद के लिये उपयुक्त हैं।

कपूर ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के निदेशक (विपणन) गुरमीत सिंह के नाम को मंजूरी दी थी और उनका नाम उम्मीदवारों की सूची में रखा गया था जबकि उन्होंने शुरू में आवेदन नहीं किया था।

सूत्रों के अनुसार उसके बाद सहाय से संपर्क किया गया और उनके 30 या 31 मई को उनके नाम को सूची में शामिल किया गया। एक सूत्र के अनुसार सहाय का साक्षात्कार आखिर में हुआ था।

सहाय के अलावा एक-दो और नाम सूची में शामिल किये गये थे। ये वो लाग थे, जो समिति को लगता था कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) के चेयरमैन पद के लिये उपयुक्त हैं।

समिति में पेट्रोलियम, वाणिज्य, विधि मामलों और आर्थिक मामलों के सचिव भी शामिल हैं। समिति ने पद के लिये 8-9 उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिये। इनमें से कुछ ने आवेदन कर रखे थे जबकि कुछ को पद के लिये उपयुक्त होने के आधार पर चुना गया था।

चुने गये उम्मीदवारों के नाम को अंतिम मंजूरी के लिये मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) को भेजा जाएगा।

सतर्कता विभाग की मंजूरी के बाद एसीसी अंतिम निर्णय करेगी।

दो जून को जिन अन्य उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिये गये उसमें उनमें सेवानिवृत्त नौकरशाह अविनाश कुमार श्रीवास्तव, ओएनजीसी के पूर्व चेयरमैन शशि शंकर तथा ओएनजीसी के पूर्व निदेशक संजय कुमार मोइत्रा शामिल हैं।

दिनेश कुमार सर्राफ का तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद पीएनजीआरबी के चेयरमैन का पद चार दिसंबर, 2020 से खाली पड़ा है।

बोर्ड के चेयरमैन के अलावा चार सदस्य होते हैं। हाल फिलहाल तक इसमें केवल एक सदस्य रह गया था।

सूत्रों के अनुसार खोज समिति ने दो सदस्यों का चयन कर लिया है। इनमें गेल के ही दो पूर्व निदेशक गजेन्द्र सिंह और ए के तिवारी शामिल हैं। तीसरे सदस्य (विधि) के चयन के लिये जल्दी ही साक्षात्कार किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब