लाइव न्यूज़ :

नियमनों को सुसंगत बनाने, अनुपालन बोझ कम करने के लिए आरआरए का गठन किया

By भाषा | Updated: April 15, 2021 20:15 IST

Open in App

मुंबई, 15 अप्रैल भारतीय रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को दूसरे नियामकीय समीक्षा प्राधिकरण (आरआरए 2.0) का गठन किया। आरआरए के गठन का उद्देश्य नियमनों को सुसंगत बनाना और नियमन वाली इकाइयों के अनुपालन बोझ को कम करना है।

केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव को नियमन समीक्षा प्राधिकरण प्रमुख नियुक्त किया गया है। रिजर्व बैंक ने शुरुआत में एक अप्रैल, 1999 को एक साल के लिए आरआरए का गठन किया था। आरआरए का गठन नियमन, सर्कुलर, रिपोर्टिंग प्रणाली की समीक्षा के लिये किया गया था। इसके लिए आम लोगों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों से विचार लिए गए थे।

आरआरए की सिफारिशों से कई प्रक्रियाओं को सुसंगत तथा अधिक दक्ष बनाने में मदद मिलती है। साथ ही इससे नियामकीय सुझावों को सुगम करने और मास्टर सर्कुलर जारी करने का रास्ता साफ होता है। आरआरए नियमन वाली इकाइयों के रिपोर्टिंग बोझ को भी कम करने में मददगार होता है।

बयान में कहा गया है, ‘‘पिछले दो दशक के दौरान रिजर्व बैंक के नियामकीय कामकाज के घटनाक्रमों के मद्देनजर यह प्रस्ताव किया गया है कि केंद्रीय बैंक के नियमनों और अनुपालन प्रक्रियाओं की इसी तरह से फिर समीक्षा की जाए और उन्हें अधिक सुसंगत तथा प्रभावशाली बनाया जाए।’’

इसी के मद्देनजर एक मई, 2021 से एक साल के लिए आरआरए का गठन किया गया है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि आरआरए सभी नियमन वाली इकाइयों तथा अन्य अशंधारकों के साथ विचार-विमर्श करेगा।

बयान में कहा गया है कि आरआरए 2.0 नियामकीय निर्देशों को सुसंगत करेगा, प्रक्रियाओं के सरलीकरण के जरिये नियमन वाली इकाइयों के नियामकीय बोझ को कम करेगा। साथ ही इकाइयों के लिए जहां भी संभव होगा रिपोर्टिंग की जरूरत को कम करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें