लाइव न्यूज़ :

विदेशी मुद्रा भंडार 90.8 लाख डॉलर घटकर 640.1 अरब डॉलर

By भाषा | Updated: October 29, 2021 21:52 IST

Open in App

मुंबई, 29 अक्टूबर देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 90.8 लाख डॉलर घटकर 640.1 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को अपने ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी।

इससे पिछले 15 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशीमुद्रा भंडार 1.492 अरब डॉलर बढ़कर 641.008 अरब डॉलर हो गया था। इससे पूर्व तीन सितंबर 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशीमुद्रा भंडार 642.453 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

आरबीआई के शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 22 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में यह गिरावट मुख्य रूप से विदेशीमुद्रा आस्तियों (एफसीए) और स्वर्ण भंडार के घटने की वजह से हुई जो कुल मुद्राभंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

रिजर्व बैंक ने कहा कि आलोच्य सप्ताह में भारत की विदेशीमुद्रा आस्तियां (एफसीए) 85.3 करोड़ डॉलर घटकर 577.098 अरब डॉलर रह गई। डॉलर में बताई जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्ति में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल है।

समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण आरक्षित भंडार 13.8 करोड़ डॉलर घटकर 38.441 अरब डॉलर रह गया।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में देश का विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 7.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.321 अरब डॉलर हो गया। आईएमएफ में देश का आरक्षित विदेशीमुद्रा भंडार एक करोड़ डॉलर बढ़कर 5.240 अरब डॉलर हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब