लाइव न्यूज़ :

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने अगस्त के पहले पखवाड़े में शेयर बाजार में 2,085 करोड़ रुपये लगाये

By भाषा | Updated: August 15, 2021 16:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने देश में आर्थिक गतिविधियों में सुधार के साथ अगस्त के पहले पखवाड़े में 2,085 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

डिपोजिटरी के आंकड़े के अनुसार विदेशी निवेशकों ने दो अगस्त से 13 अगस्त के दौरान शुद्ध रूप से 2,085 करोड़ रुपये की पूंजी डाली।

इसी अवधि में उन्होंने बांड बाजार से शुद्ध रूप से 2,044 करोड़ रुपये निकाले।

कोटक सिक्योरिटीज के कार्यकारी उपाध्यक्ष (इक्विटी तकनीकी शोध) श्रीकांत चौहान ने कहा कि अगस्त में पूंजी प्रवाह का श्रेय घरेलू बाजार में आर्थिक गतिविधियों में सुधार को जाता है। हालांकि वैश्विक स्तर पर कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर को लेकर चिंता बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा