लाइव न्यूज़ :

कंपनियों का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश अप्रैल में दोगुना बढ़कर 2.51 अरब डालर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: May 17, 2021 23:49 IST

Open in App

मुंबई, 17 मई भारतीय कंपनियों की ओर से विदेशों में किया गया प्रत्यक्ष निवेश चालू वित्त वर्ष के पहले महीने अप्रैल में पिछले साल इसी माह की तुलना में दुगुने से भी अधिक बढ़कर 2.51 अरब डालर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

एक साल पहले यह आंकड़ा 1.21 अरब डालर था।

भारतीय कंपनियों ने अप्रैल में विदेशों में कुल 2.51 अरब डालर के प्रत्यक्ष पूंजी निवेश (ओएफडीआई) की प्रतिबद्धता जताई है। इसमें से 1.75 अरब डालर कर्ज के रूप में, 42.14 करोड़ डालर शेयर पूंजी और 33.31 करोड़ डालर गारंटी के तौर पर निवेश किया गया। आरबीआई के अप्रैल 2021 के ओएफडीआई आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

मार्च 2021 में भारत का ओएफडीआई 1.99 अरब डालर का निवेश किया।

अप्रैल में टाटा स्टील ने सिंगापुर में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी में एक अरब डालर का निवेश किया। वहीं इंटरग्लोब एंटरप्राइजिज प्रा. लि. ने ब्रिटेन स्थित संयुकत उद्यम में 14.56 करोड़ डालर का निवेश किया। रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स एण्ड होल्डिंग्स लिमिटेड ने ब्रिटेन में पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई में 7.85 करोड़ डालर के निवेश की घोषणा की। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रिलायंस ब्रांड के साथ मिल कर ब्रिटेन, सिंगापुर, यूएई और अमेरिका में पूर्ण स्वामित्व और संयुक्त उद्यमों में 9.15 करोड़ डालर का निवेश किया। इसके अलावा वेरोक इंजीनियरिंग ने नीदरलैंड स्थित इकाई में 6.55 करोड़ डालर और मदरसन सुमी सिस्टम्स ने यूएई स्थित इकाई में 4.17 करोड़ डालर का निवेश किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब