लाइव न्यूज़ :

भारतीय कंपनियों का विदेशी ऋण मई में 51 प्रतिशत घटकर 73.8 करोड़ डॉलर पर

By भाषा | Updated: July 2, 2021 17:33 IST

Open in App

मुंबई, दो जुलाई भारतीय कंपनियों का विदेशी ऋण इस साल मई में 51 प्रतिशत घटकर 73.84 करोड़ डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

कोविड-19 की दूसरी लहर बीच भारतीय कंपनियों के विदेशी कर्ज में बड़ी गिरावट आई है।

भारतीय कंपनियों ने मई, 2020 में बाह्य वाणिज्यिक ऋण (ईसीबी) से 1.49 अरब डॉलर जुटाए थे।

वहीं, मई, 2021 में जुटाया गया पूरा कोष स्वत: मंजूरी प्राप्त मार्ग से था।

इसके अलावा मई में एक भी कंपनी ने रुपये में जारी बांड या मसाला बांड से विदेशी बाजारों से धन नहीं जुटाया। कुछ यही स्थिति एक साल पहले इसी महीने में रही थी।

माह के दौरान बीडब्ल्यू ग्लोबल यूनाइटेड एलपीजी इंडिया प्राइवेट लि. ने पूंजीगत सामान के आयात के लिए 19.84 करोड़ डॉलर का विदेशी कर्ज जुटाया। रिन्यू सनवेव्स ने नई परियोजनाओं के लिए 14 करोड़ डॉलर और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने कार्यशील पूंजी जरूरत को पूरा करने के लिए 10 करोड़ डॉलर जुटाए।

आंकड़ों के अनुसार टाटा एसआईए एयरलाइंस लि. ने पूंजीगत सामान आयात के लिए 11.04 करोड़ डॉलर विदेशी बाजारों से जुटाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?