लाइव न्यूज़ :

फोर्ड, महिंद्रा ने पहले से घोषित संयुक्त उद्यम को रद्द किया

By भाषा | Updated: January 1, 2021 11:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जनवरी अमेरिका की प्रमुख ऑटो विनिर्माता फोर्ड मोटर कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि उसने और भारत की महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने पूर्व घोषित मोटर वाहन संयुक्त उद्यम को रद्द करने का फैसला किया है और कंपनी भारत में अपने स्वतंत्र परिचालन को जारी रखेगी

दोनों कंपनियों ने फैसला किया है कि वे अपनी संबंधित कंपनियों के बीच पहले से घोषित ऑटोमोटिव संयुक्त उद्यम पर अमलीजामा नहीं पहनाएंगे।

फोर्ड मोटर कंपनी ने एक बयान में कहा कि दोनों कंपनियों ने अक्टूबर 2019 में इस संबंध में एक निश्चित समझौता किया था, जिसकी अवधि 31 दिसंबर 2020 को खत्म हो गई।

कंपनी ने कहा कि पिछले 15 महीनों के दौरान महामारी के चलते वैश्विक आर्थिक और व्यावसायिक स्थितियों में बुनियादी बदलावों के चलते यह फैसला किया गया। ऐसे में फोर्ड और महिंद्रा ने अपनी पूंजी आवंटन की प्राथमिकताओं को फिर से निर्धारित किया।

फोर्ड ने आगे कहा, ‘‘भारत में स्वतंत्र परिचालन यथावत जारी रहेगा।’’

एमएडंएम ने शेयर बाजार को बताया कि इस फैसले का कंपनी की उत्पादन योजनाओं पर कोई असर नहीं होगा, और वह एसयूवी खंड में विस्तार योजनाओं पर आगे बढ़ती रहेगी।

कंपनी ने बताया कि वह इलेक्ट्रिक एसयूवी में अग्रणी स्थान पाने के लिए प्रयास तेज करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब